{"_id":"6abd58251379c018cd01bfa4","slug":"allegations-of-corruption-in-road-construction-farmers-stage-symbolic-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-186455-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। संगठन ने निर्माण कार्यों की जांच एसआईटी से कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शुक्ला और महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुलेखा के नेतृत्व में दिए गए धरने में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पहले से बनी सड़कों को दोबारा बनाया जा रहा है। रामनगर, आसफाबाद और रसूलपुर समेत कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराए जाने का आरोप लगाया गया। संगठन ने ठेकेदारों से 40 प्रतिशत कमीशन लिए जाने का भी आरोप लगाया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। पदाधिकारियों ने कहा कि निर्माण के बाद सड़क की गुणवत्ता और निर्धारित अवधि तक रखरखाव की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। आरोप लगाया कि एक ही सड़क को बार-बार बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि ठेकेदारों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा। धरने में अखिलेश शर्मा, शांतनु शर्मा, विमलेश यादव, आकाश शर्मा और अंकित तेंगुरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।