{"_id":"674cb345975fe5937e096f74","slug":"55-roadways-buses-will-leave-from-shikohabad-for-kumbh-mela-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-138103-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कुंभ मेले में शिकोहाबाद से रवाना होंगी 55 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कुंभ मेले में शिकोहाबाद से रवाना होंगी 55 रोडवेज बसें
Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसके लिए रोडवेज परिवहन विभाग शिकोहाबाद ने भी अपनी कमर कस ली है। कुंभ मेले में शिकोहाबाद से लगभग 55 बसें यात्री सुविधा के लिए अगले माह से रवाना हो जाएंगी। जोकि मार्च माह तक कुंभ मेले में ही अनवरत संचालित होंगी। हालांकि इसके लिए अभी बस स्टेशन पर अभी कोई विभागीय आदेश नहीं आया है लेकिन तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कुंभ मेले का आयोजन जनवरी माह से शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा वृहदस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शिकोहाबाद रोडवेज परिवहन विभाग पर भी इन तैयारियों का वजन पड़ेगा। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन शिकोहाबाद से रोडवेज बसों को कुंभ मेले के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि अभी विभागीय अधिकारियों के पास कोई लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शिकोहाबाद बस स्टेशन पर संचालित 75 बसों में से 55 रोडवेज बसों को कुंभ मेले के लिए जनवरी माह से रवाना कर दिया जाएगा। अभी विभागीय अधिकारियों को आदेशों के आने का इंतजार है। रोडवेज बस स्टेशन से जुडे हुूए सूत्रों का कहना है कि 55 बसों को अलग-अलग रूटों से हटाकर कुंभ मेले में भेजा जाएगा, जोकि लगभग सवा दो माह यानी की मार्च माह के मध्य तक कुंभ मेले में संचालित होंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
कुंभ मेले में बसों को भेजे जाने के लिए अभी कोई आधिकारिक आदेश हमें प्राप्त नहीं हुआ है। अगर ऐसा कोई आदेश आता है, तो बसों को निश्चित ही मेले में भेजा जाएगा। - शशिरानी, एआरएम