Firozabad: पांच सौ रुपये के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दो दिन से राजू अपने दोस्त चेला उर्फ पंकज के साथ उसके घर पर ही रह रहा था। झगड़े के दौरान पंकज ने राजू की पिटाई करने के साथ उसके सिर में ईंट से प्रहार कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर हैवतपुर निवासी राजू की दोस्ती चेला उर्फ पंकज से थी। पंकज मूलरूप से करहल (मैनपुरी) का रहने वाला है। वर्तमान में वह अरांव रोड प्रतापनगर सिरसागंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करता है।
पांच रुपये को लेकर हुआ था झगड़ा
दो दिन से राजू अपने दोस्त चेला उर्फ पंकज के साथ उसके घर पर ही रह रहा था। 11 सिंतबर की रात नीटू कोल्ड के समीप चेला उर्फ पंकज और राजू के बीच पांच सौ रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान चेला उर्फ पंकज ने राजू की पिटाई करने के साथ उसके सिर में ईंट से प्रहार कर दिया था।आगरा के अस्पताल में हुई थी राजू की मौत
सूचना पर पहुंचे परिजन राजू को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सिरसागंज पुलिस ने राजू के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चेला उर्फ पंकज को हिरासत में ले लिया था।
थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पांच सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राजू के सिर में ईंट मार दी थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।