{"_id":"63b30802eafd237db11a5f59","slug":"41-guruji-found-absent-in-inspection-done-through-prerna-app-salary-withheld-firozabad-news-agr5588924110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेरणा एप से किए निरीक्षण में 41 गुरुजी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेरणा एप से किए निरीक्षण में 41 गुरुजी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिसंबर माह में प्रेरणा एप से परिषदीय स्कूलों में किए निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। 41 शिक्षक विद्यालयों में बिना ऑनलाइन अवकाश लिए गैरहाजिर मिले। बीएसए आशीष पांडेय ने इन शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
दिसंबर माह में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया था। इसमें जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जिला समन्वयकों ने निरीक्षण किया था। इसमें अलग-अलग तिथि को शिक्षक गैरहाजिर मिले थे। इसमें फिरोजाबाद ब्लॉक में छह, शिकोहाबाद ब्लॉक में दो, टूंडला ब्लॉक में तीन शिक्षक गैर हाजिर मिले हैं।
खैरगढ़ ब्लाक में 11 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। मदनपुर में छह और अरांव ब्लाक में पांच, जसराना, एका में तीन और नारखी ब्लाक में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि 41 शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आठवीं तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में शीतल लहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्ता, राजकीय, सीबीएसई और आईसीएससीबोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने सभी एबीएसए को आदेश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। विद्यालय खुला मिलने पर कार्रवाई की जाए।