फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   40 villages lost electricity due to 25 poles breaking in Jasrana area due to storm

Firozabad News: आंधी से जसराना क्षेत्र में 25 पोल टूटने से 40 गांवों की बिजली गुल

Wed, 01 Jul 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
40 villages lost electricity due to 25 poles breaking in Jasrana area due to storm
 चिढ़रई गांव में टूटे पडे़ पोल। स्रोत:विभाग - फोटो : चिढ़रई गांव में टूटे पडे़ पोल। स्रोत:विभाग
फिरोजाबाद/जसराना। तेज आंधी ने जसराना डिवीजन की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सोमवार शाम आई आंधी के चलते विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25 बिजली के पोल टूट गए, जिससे 40 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार शाम तक भी कई गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान चिढ़रई गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में हुआ। इसी गांव में सोमवार को पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। आंधी से पोल भी टूटे हैं। गांव में बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। यहां चार बिजली के पोल टूट जाने से पूरी रात गांव अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने टूटे हुए पोल बदलने और लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। हालांकि शाम छह बजे तक भी चिढ़रई समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी का असर हाथवंत, उड़ेसर और पाढ़म क्षेत्रों में भी देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जसराना डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राहुल कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण करीब 25 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द से जल्द सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed