फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   40 thousand rupees crossed from the pocket of the auto rider farmer

ऑटो सवार किसान की जेब से 40 हजार रुपये किए पार

Mon, 06 Sep 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees crossed from the pocket of the auto rider farmer
शिकोहाबाद- जेब कटी का शिकार किसान अपने साथियों के साथ थाने के गेट पर खड़ा हुआ। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। सिरसागंज पैंठ में भैंस खरीदने जा रहे किसान की जेब से ऑटो सवार जेबकतरे ने 40 हजार रुपये पार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुभाष तिराहे से पूर्व चलते ऑटो से कूदकर भाग गया। युवक के कूदने पर किसान को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो को थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव नगला तुरकिया इंदरई रोड निवासी विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह अपने भाई विमल कुमार और एक अन्य किसान मुख्त्यार खां के साथ मक्खनपुर चौराहे से सोमवार सुबह ऑटो में सवार हुआ। दो युवक भी ऑटो में सवार हो गए। इसमें एक युवक चालक के पास और दूसरा विनोद की निकट बैठ गया। मक्खनपुर से शिकोहाबाद आते समय रास्ते में युवक ने विनोद की जेब से 40 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक और उसका साथी शिकोहाबाद में सुभाष तिराहे से पहले ही चलते ऑटो से कूद कर भाग निकले। युवकों के ऑटो से कूदकर भागते ही किसान ने जेब देखी तो उसे घटना की जानकारी हो सकी। किसान और उसके भाई ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद किसान ऑटो को चालक समेत लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकार दी। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed