फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   35 heads of the district could spend less than 80 percent of the ODF Plus funds

Firozabad News: जिले के 35 प्रधान 80 प्रतिशत से कम खर्च कर सके ओडीएफ प्लस की मिली धनराशि

Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
35 heads of the district could spend less than 80 percent of the ODF Plus funds
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉडल गांव बनाने को मिली धनराशि को खर्च नहीं करने वाले प्रधानों पर डीपीआरओ ने शिकंजा कसने के आदेश दिए है। 80 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करनेवाले प्रधानों को एक पखबाड़े का मौका दिया है। धनराशि से काम नहीं कराए तो समिति का गठन करके काम कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने जिले में पिछले वित्तीय वर्ष में ओडीएफ प्लस के तहत चिह्नांकित 60 पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की। शनिवार की शाम को चली बैठक के दौरान सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस के तहत उपलब्ध कराई धनराशि के खर्च किए जाने की समीक्षा की गई। साठ में से 35 पंचायतें ऐसी निकलीं जिनके द्वारा अभी तक 80 प्रतिशत धनराशि तक खर्च नहीं की गई। विभाग के अनुसार खम खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों में रुधऊ मुश्तकिल, मोहम्मदाबाद, जाखई, पचवान के साथ ही अलीनगर कैंजरा सहित कुछ अन्य ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने समीक्षा के दौरान सभी प्रधानों को हिदायत दी कि ओडीएफ प्लस के तहत जिन गांवों को 40-40 लाख रुपया का बजट आवंटित किया गया था। उससे होने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो प्रधान धनराशि को एक पखबाड़े में खर्च नहीं कर पाएंगे। उनके यहां ग्राम पंचायत सदस्यों की कमेटी बनाकर काम कराने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed