{"_id":"642334762530ad4b630693c4","slug":"3000-street-lights-gathering-dust-in-store-firozabad-news-c-25-1-106058-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्टोर में धूल फांक रहीं 3000 स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्टोर में धूल फांक रहीं 3000 स्ट्रीट लाइटें
Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्टोर में धूल फांक रहीं 3000 स्ट्रीट लाइटें
तीन महीने पहले नगर निगम ने क्रय की थीं, क्षेत्रों में जरूरत के बाद भी नहीं लगाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निगम एरिया में प्रकाश व्यवस्था के तहत क्रय की गईं करीब 75 लाख की लागत वाली लगभग 3000 स्ट्रीट लाइटें निगम के स्टोर में रखी हैं। जबकि निगम क्षेत्र के कई इलाके स्ट्रीट लाइट के अभाव में मार्ग प्रकाश व्यवस्था नहीं है। विभागीय लोगों का कहना है कि तकनीकी समिति का अनुमोदन नहीं मिलने के कारण स्ट्रीट लाइट स्थापना काम रुका हुआ है।
निगम एरिया के नई आबादी क्षेत्र व जरूरत वाले वार्ड-मोहल्ला में प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए निगम प्रशासन ने गत दिसंबर-जनवरी माह में टेंडर प्रक्रिया के जरिये करीब 75 लाख की लागत से लगभग 3000 स्ट्रीट लाइट क्रय की थीं। स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बनी (तकनीकी समिति जिसमें बिजली विभाग के अफसर भी शामिल हैं) का अनुमोदन लिया जाना था। समिति का अनुुमोदन नहीं मिल पाने के कारण उक्त सभी लाइटों के स्थापना के काम में रोड अटका हुआ है। जबकि नई आबादी वाले कई इलाके ठारपूठा, नगला विश्नू, छारबाग, लालऊ, रहना आदि कई इलाकों में प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। इसके अलावा वहीं शहर के कई मुख्य मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइटों की जरूरत महसूस की जा रही है। विभागीय लोगों की माने तो निवर्तमान पार्षदों व कुछ नेताओं द्वारा मनमाने तरीके से लाइटों की मांग की गई थी, इसके कारण विभाग ने जगह चिन्हिंकरण करने के बाद ही लाइट को लगाने को कहा है।
सर्विस रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब
नियमित देखभाल और मरम्मत के अभाव में नगला बरी, जाटवपुरी, के ईद-गिर्द कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
शहर में प्रकाश व्यवस्था से वंचित जगहों पर स्ट्रीट लगाई जानी हैं। जगह चिन्हित की जा रही हैं। अभी तक करीब 450 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। शेष को भी आवश्यकता अनुसार जगह पर स्थापित कराएंगे। रामशंकर एक्सईन निर्माण, प्रभारी प्रकाश व्यवस्था