फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2.63 lakh cases settled through mutual reconciliation

Firozabad News: आपसी सुलह से 2.63 लाख वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
2.63 lakh cases settled through mutual reconciliation
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हरवीर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दो लाख 63 हजार 902 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में 14 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड भी वसूला गया।जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 33 वाद निस्तारित करते हुए दो करोड़ 66.40 लाख रुपये का प्रतिकर पीडि़तों को दिलाया गया। बैंक के 786 मामलों में 11 करोड़, 21 लाख 43000 रुपये निर्धारित किए गए। जबकि पारिवारिक विवाद से जुड़े 156 व अन्य प्रकृति के 76 हजार 155 वाद निस्तारित किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह द्वारा सात वादों का निस्तारण किए जाने के अलावा 7 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट द्वारा दो, पॉक्सो एक्ट से जुड़े तीन, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के न्यायालय द्वारा तीन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 17 मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट 11 द्वारा 549 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के जरिए कराया। इसके अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा की अदालत में छह मुकदमा, प्रेम बहादुर की अदालत ने 32, निधि यादव की अदालत में 2,204 वाद, सुब्रत पाठक की अदालत में 1,571, नगमा खान की अदालत ने 1083, सुशांत बहल की अदालत द्वारा 1003, सौम्या मिश्रा ने 6 वाद, अजय सिंह की अदालत द्वारा 1620 वाद, न्यायाधीश मनीष कुमार यादव की अदालत ने 1145 वाद, प्रभात कुमार सिंह की अदालत 1526 वाद, ग्राम न्यायालय जसराना शिरीश पटेल ने 66 वाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन शिकोहाबाद नेहा चौधरी की अदालत ने 52, अमित कुमार मौर्य की अदालत ने 1125, उदयन कुमार गौतम की अदालत ने 1097, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुनेश कुमार सिंह ने 1011 वाद तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनिल प्रताप सिंह ने 362 वाद आपसी सुलह समझौता से निस्तारित कराए गए। अध्यक्षता जिला जज हरवीर सिंह ने की तथा संचालन अपर जिला जज राजीव सिंह ने किया। लोक अदालत के दौरान न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी यादव उपस्थित रहे। न्यायाधीश यजुर्वेद सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


लोक अदालत में कई सालों बाद मिले, परिवार में लौटी खुशी
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से पिछले कई वर्षो से न्यायालय के चक्कर काटने वाले वादकारियों को राहत मिली है। मुकदमें निस्तारित होने से उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता निवासी सिरसागंज एवं उनके पति कुलदीप सिंह चैहान के मध्य आपसी विवाद होने के कारण 10 सितम्बर 2018 से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन था। उनके एक बच्चा भी था। इसी प्रकार उर्फी एवं उसके पति आबिद के मध्य 19 जून 2019 से मुकदमा चल रहा था। सत्यवती एवं उसके पति श्यामबाबू के मध्य 28 जुलाई 2022 तथा पूजा व उसके पति जगदीश के मध्य 16 दिसम्बर 2021 से पारिवारिक विवाद न्यायालयों में विचाराधीन थे जिससे दोनों पक्ष न्यायालयों में चक्कर काट रहे थे और समय व धन की बर्बादी हो रही थी। दाम्पत्तियों के साथ साथ उनके बच्चों का जीवन बर्बाद हो रहा था। लोक अदालत उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। न्यायाधीशाों ने सभी जोड़ों को एक दूसरे से माला पहनवा कर विदा कराया। यह दृश्य देखकर सभी लोगों में खुशी का माहौल रहा और न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य मामलों के आये वादकारियों में भी खुशी देखी गयी। लोक अदालत कई वर्षों से बिछड़े परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed