फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   250 students got counseling in health camp

Firozabad News: स्वास्थ्य शिविर में 250 छात्रों को मिला परामर्श

Fri, 05 Apr 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
250 students got counseling in health camp
फिरोजाबाद। रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल महावीर नगर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 छात्र-छात्राओं को उपचार मिला। दंत रोग चिकित्सक ने छात्रों के दांतों की जांच की व देखभाल के बारे में जागरूक किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर माह लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार को इसके तहत दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया है। दंत चिकित्सक डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर ने बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जागरूक भी किया। कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में बैक्टीरिया का प्रभाव शुरू हो जाता है और दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सक डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर ने बच्चों को दांत की बेहतर देखभाल करने के तरीकों को बताया। इस दौरान स्कूल निदेशक राकेश कुलश्रेष्ठ, प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दिलीप जैन, स्कूल स्टॉफ दीपक शर्मा, प्रदीप जैन, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed