फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   25 entrepreneurs made an agreement of 600 crores

Firozabad News: 25 उद्यमियों ने किया 600 करोड़ का करार

Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
25 entrepreneurs made an agreement of 600 crores
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 को लेकर सुहागनगरी के कांच इंडस्ट्रीज के अलावा अन्य उद्यमी भी उत्साहित हैं। औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिलने की उम्मीद में फिरोजाबाद के उद्यमियों ने अभी तक करीब 600 करोड़ के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रदेश औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश सरकार फरवरी माह में प्रांतीय स्तर का इंवेस्टर समिट का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार देने एवं औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है। इसी लिहाज से फरवरी माह में यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन करेगी। इसके लिए फिरोजाबाद के कांच व अन्य श्रेणी के उद्योग स्थापना के लिए करीब 1000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि निवेश संबंधी एमओयू को साइन करने के अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। फिरोजाबाद के उद्यमी यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 को लेकर खासे उत्साहित हैं। यही कारण है कि अभी तक करीब 25 उद्यमियों ने 600 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। खास बात है कि इंन्वेस्टर्स समिट के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले उद्यमियों को प्रदेेश सरकार की ओर तमाम सहूलियतें दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन उद्यमियों ने साइन किए एमओयू-
पेपर मिल इंडस्ट्रीज टूंडला- 40 करोड़
दीवान ग्लास एक्सपोर्ट- 50 करोड़
सीएसएसआई इंडस्ट्रीज- 50 करोड़
सेवार्थ संस्थान कैंसर इंस्ट्यूट - 50 करोड़
इसके अतिरिक्त करीब 20 ग्लास, हस्तशिल्प, कृषि प्रस्संकरण क्षेत्र से जुड़ी इंडस्ट्रीज और उद्यमियों की ओर से भी लगभग चार सौ करोड़ के निवेश को सहमति और एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंवेस्टर्स समिट 2023 के तहत जिले को 1000 करोड़ रुपये के निवेेश का लक्ष्य है। इंवेस्टर्स समिट को लेकर जिले के उद्यमी उत्साहित हैं। अभी तक करीब 600 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन कराया गया है।
पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed