{"_id":"68e51b27edee2aa1fe0a9ad0","slug":"24-consumers-connections-were-disconnected-due-to-outstanding-bills-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-157914-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिल बकाया होने पर 24 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिल बकाया होने पर 24 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
Tue, 07 Oct 2025 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- नगला पान सहाय और टापाखुर्द में चला चेकिंग अभियान, विरोध करने वालों को समझाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर क्षेत्र के नगला पान सहाय और टापा खुर्द में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बकाया वसूली को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 24 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
कुछ उपभोक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन टीम ने उन्हें शांतिपूर्वक समझाया और कानूनी स्थिति स्पष्ट की। अभियान का नेतृत्व कर रहे जेई क्यामुद्दीन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिल बकाया था और बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया गया, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बकाया वसूली के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखी जा सके और कनेक्शन विच्छेदन की नौबत न आए।