फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2340 farmers waiting for benefits of insurance scheme

Firozabad News: 2340 किसानों को बीमा योजना के लाभ का इंतजार

Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
2340 farmers waiting for benefits of insurance scheme
2340 किसानों को बीमा योजना के लाभ का इंतजार
विज्ञापन

- पिछले वर्ष अधिक बारिश होने के कारण किसानों की मिर्च की फसल हो गई थी बर्बाद
- बीमा कंपनी ने सर्वे करके किसानों को होने वाले भुगतान की 1.90 करोड़ धनराशि केंद्र सरकार को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मिर्च की पैदावार करने वाले किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ एक साल बाद भी नहीं मिल सका। किसान उपनिदेशक कृषि कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारी केंद्रीय पोर्टल से भुगतान में दिक्कत आने की बात कहकर वापस लौटा रहे हैं। जिले के 2340 किसान प्रभावित हैं।
जिले के नारखी ब्लाक के साथ-साथ सिरसागंज तहसील में काफी संख्या में किसानों ने मिर्च की पैदावार की थी। पिछले वर्ष जिले में हुई भारी बारिश के कारण काफी संख्या में किसानों की फसलें खराब हो गई थी। जिले के काफी संख्या में किसानों की मिर्च की फसल का बीमा कराया था। किसानों की फसलों के बर्बाद होने के बाद उसका कंपनी से सर्वे कराने के साथ ही जिले की 2340 किसानों को बीमा योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया था। इन किसानों को बीमा कंपनी की ओर से एक करोड़ 90 लाख का भुगतान किया जाना था। बीमा कंपनी के द्वारा किसानों को बीमित धनराशि का भुगतान किए जाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन मिर्च की फसल रबी अथवा खरीफ में थी इसको लेकर ही पेंच फंस गया था। क्योंकि यहां फसल खरीफ की फसल के दौरान बोई जाती है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को बीमा कंपनी की ओर से धनराशि का भुगतान केंद्रीय सरकार के पोर्टल से किया जाना है। इसके कारण कंपनी ने भुगतान सीधे कर दिया। लेकिन एक वर्ष बीतने के करीब आ गई अभी तक किसानों को धनराशि का भुगतान नहीं हो सका। इसके कारण जिले के 2340 मिर्च उत्पादक काफी हैरान हैं।
विज्ञापन




मिर्च उत्पादकों की बात
- मिर्च की फसल की बीमा पिछले वर्ष कराया था। वैसे तो 15 दिसंबर 2022 तक भुगतान हो जाना चाहिए था। लेकिन विभाग ने अभी तक भुगतान नहीं किया। इसके कारण हम सभी किसान काफी आहत है। जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करके भुगतान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश प्रताप सिंह, गढ़ी हंसराम

- मिर्च की फसल में पिछले वर्ष अत्यधिक बारिश होने के कारण फसलों में काफी नुकसान हो गया था। भुगतान अभी तक नहीं हुआ। पहले 25 दिसंबर फिर 15 जनवरी, 31 जनवरी और इसके बाद फरवरी लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। इस वर्ष किसान बीमा कराने को तैयार नहीं होगा।

प्रमोद सिंह, किसान

- जिले के मिर्च किसानों को बीमा की धनराशि का भुगतान केंद्रीय पोर्टल से होना है। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजा गया है शीघ्र ही भुगतान होने की उम्मीद है। क्योंकि यह समस्या पूरे प्रदेश की है।
हरिनाथ सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed