फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23 model villages will be made in the district under my village, clean village

मेरा गांव,स्वच्छ गांव के तहत जिले में 23 बनेंगे मॉडल गांव

Thu, 17 Jun 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
23 model villages will be made in the district under my village, clean village
फिरोजाबाद। मेरा गांव-स्वच्छ गांव के तहत जिले के नौ ब्लॉकों के 23 गांवों को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। सीडीओ चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को इन पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों के साथ कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला के दौरान प्रधान एवं सचिवों से कहा कि एक माह के अंदर सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत अपने गांव को मॉडल गांव के रूप में तैयार करें।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मेरा गांव-स्वच्छ गांव के तहत जिले में प्रभावी ढंग से गांव में कार्य कराने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के क्रम में सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले की 564 ग्राम पंचायतों में 23 ग्राम पंचायतों का चिह्नित करके इन पंचायतों के सचिव एवं प्रधानों के साथ विकास भवन सभागार में कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला के दौरान सीडीओ ने प्रधानों के निर्देश दिए कि वह गांव में जल जमाव रोकने के साथ ही गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए। उन्होंने चिह्नित गांव को एक माह के अंदर मॉडल गांव बनाए जाने की सलाह दी। कार्यशाला में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने स्वच्छ भारत मिशन के पुनीत निगम ने प्रधान एवं सचिवों को विस्तार से समझाया। इस दौरान दिनेश यादव, जगवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा सहित विभाग के भी अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिले के इन 23 गांवों को किया चिह्नित
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक के ऊबटी, चितावली, अरांव ब्लॉक के कबीरपुर, कंथरी, सरसौली, हाथवंत ब्लॉक के बनीपुरा, नगला किरार, बनवीरपुर कुढ़ी, एका के मिलिक (पाढ़म), उड़ेसर गजाधर सिंह, जसराना की ग्राम पंचायत नवादा, घाघऊ खुद (जमालीपुर), टूंडला ब्लॉक के कुतुकपुर जारखी, धर्मपुर, मदावली, रजावली, नारखी ब्लॉक में रामपुर कटेलिया, हुसैनपुर, फिरोजाबाद ब्लॉक के गांव ऊंधनी, खरसुली,बैंदी, मदनपुर ब्लॉक के ऊमरी, अहमदपुर गांव को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed