फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   21 engineers suspended including Xen in Water Corporation

जल निगम के एक्सईएन सहित 21 इंजीनियर निलंबित

Fri, 28 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
14 करोड़ के टीटीएसपी घोटाले में जल निगम के 21 इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। इनमें चार एक्सईएन, आठ एई, नौ जेई शामिल है। इस मामले में 26 ठेकेदारों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें,  बसपा सरकार के दौरान टीटीएसपी के तहत हुए कार्यों की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान 183 पेयजल टंकियां बंद मिली थी। 40 अभिलेखों में तो चालू हालत में दिखाई गई थी लेकिन मौके पर मौजूद ही नहीं थी। जांच में 14 करोड़ 45 लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने इस मामले में पिछले सप्ताह 26 ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही इस घोटाले के दौरान फीरोजाबाद में तैनात रहे एक्सईएन एससी शर्मा, एसपी अग्रवाल, बीके निम, मुंशीलाल, सहायक अभियंता भुवनेश जैन, सीपी गुप्ता, राकेश उपवन, एसपी शर्मा, एसपी गुप्ता, गंगा सिंह, अखिलेश बाबू, छुटकू प्रसाद और अवर अभियंता आरके सेंगर, बीपी सक्सेना, आरपी अग्रवाल, नितिन वर्मा, सुरेंद्र पाल, चंद्रशेखर, पीसी शर्मा ओमवीर, पवन कुमार के  निलंबन व कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इस रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव जल निगम ने इन सभी को निलंबित कर दिया है और इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि निलंबन की सूचना उन्हें मिली है, हालांकि अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed