{"_id":"6098222b8ebc3efbf12aa963","slug":"18-plus-will-be-replaced-with-corona-vaccine-from-today-firozabad-news-agr4913442165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेगा 18 प्लस को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेगा 18 प्लस को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में आज से 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं का टीकाकरण शुरू होगा। जनपद के 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर युवाओं के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसकी बानगी यह है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के कुछ ही देर में दो दिन के स्लॉट बुक हो गए।
जनपद में सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ की स्थिति के मद्देनजर युवाओं के लिए अलग से सत्र आयोजित किए जांएगे। मेडिकल कॉलेज में 18 से 44 साल के 200 लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
दो दिन के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। इधर, शहरी क्षेत्र के नगला बरी, रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर भी 100-100 लोगों का टीकाकरण होगा। टीका लगवाने वाले लोगों को आगामी तारीखें दी जा रही हैं। इधर, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में सभी स्लॉट फुल हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवा समय पर निर्धारित केंद्र पर पहुंच जाएं। बिना मास्क वैक्सीन नहीं जाएगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना होगा।
14 हजार कोविशील्ड की डोज पहुंची
जनपद में युवाओं का टीकाकरण होना है। ऐसे में कोविशील्ड वैक्सीन की 14 हजार डोज रविवार को जनपद में पहुंच गईं। विशेष वाहन से वैक्सीन को आगरा से लाया गया। सुरक्षा के बीच वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय में रखवाया गया।
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
- मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, नगला बरी, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद, सीएचसी टूंडला, कोटला, धनपुरा, सिरसागंज, जसराना, मदनपुर, एका, अरांव आदि।