फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चुनाव में स्वकर का मुद्दा भूल गए सभी दल

चुनाव में स्वकर का मुद्दा भूल गए सभी दल

Wed, 17 Apr 2019 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में स्वकर का मुद्दा भूल गए सभी दल
firozabad nager nigam - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के लिए जनता को स्वकर बड़ा मुद्दा है, लेकिन चुनाव में कोई भी दल इस मुद्दे को नहीं उठा रहा है। स्वकर के नाम पर होने वाली अवैध वसूली को सत्याग्रह आंदोलन भी हुआ, परंतु उसे भी प्रशासन ने दबा दिया था।
विज्ञापन


चार अगस्त 2014 को नगर पालिका को उच्चीकृत कर शासन ने नगर निगम का दर्जा दिया। नगर निगम बनने के बाद जनता को सहूलियत भले ही नहीं मिलीं, स्वकर के नाम पर टैक्स का बोझ जरूर लाद दिया। नगर निगम में तैनात अफसरों ने महानगरों से अधिक टैक्स की दरें निर्धारित करते हुए जनता से जबरन वसूली कराई। इसके विरोध में आम जनता व सामाजिक संगठनों ने आंदोलन किया।
विज्ञापन


लोक नागरिक कल्याण समिति तथा अन्य सामाजिक संगठनों के बैनर तले 25 अगस्त 2016 से नौ दिन का सत्याग्रह आंदोलन भी चला। इसका परिणाम यह हुआ कि सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सौली पर नगर निगम में हमला हुआ तथा हरिजन एक्ट का मुकदमा लिखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा व नगर निगम चुनाव में स्वकर का मुद्दा जोर-शोर से उठा। निकाय चुनाव में सभी दलों के उम्मीदवारों ने बोर्ड में प्रस्ताव पासकर स्वकर से राहत दिलाने का वादा किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद हर कोई स्वकर के मुद्दे को भूल गया। स्वकर की दरों का अभी तक ठीक से निर्धारण नहीं हो सका है। इससे पहले स्वकर की दरों का मामला सदर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में भी उठाया था। स्वकर के नए सिरे से सर्वे के आदेश भी हुए लेकिन फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

बोली जनता

स्वकर के मुद्दे को लेकर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। स्वकर के रूप में लिया अधिक टैक्स वापस करने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई को शासन तक शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर अब न्यायालय में जाएंगे।
सतेंद्र जैन सौली, सचिव लोक नागरिक कल्याण समिति

नगर निगम में तैनात रहे अफसरों ने स्वकर के नाम पर जमकर मनमानी है। जिन लोगों से अधिक टैक्स वसूला गया है, वह आज तक वापस नहीं किया। आज भी मनमाने रूप से टैक्स लिया जा रहा है।
अरुण कुमार शर्मा

स्वकर के नाम पर नगर निगम में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों ने जमकर लूट की है। जनता के कड़े विरोध के बावजूद किसी दल ने स्वकर के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया।
संदीप बंसल एडवोकेट

स्वकर के नाम पर जिन अधिकारी, कर्मचारियों ने जनता से अवैध वसूली की है। शासन, प्रशासन को इस मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे जनता को न्याय मिल सके।
अजय गुप्त, ट्रांसपोर्टर

स्वकर बड़ा मुद्दा है। पूरा शहर इससे त्रस्त है। इतना अधिक टैक्स थोपा गया है कि लोग परेशान हैं। सभी दल इस पर खामोश क्यों हैं। यह विषय तो आमजनता से जुड़ा है।


नवनीता गुप्ता - गणेश नगर फिरोजाबाद

 

शासन की नीति 2014 के शासनादेश के मुताबिक समस्त नगर निगम में स्वकर लागू किया जा रहा था। प्रशासक को ही बोर्ड की शक्तियां मिली हुई थीं, जो प्रशासक ने पास कर दिया वह फाइनल है। अब बोर्ड में पुन: पास करने की जरूरत नहीं है।
विजय कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed