फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ईद के उल्लास में डूबी सुहाग नगरी, ईदगाह पर अदा की नमाज

ईद के उल्लास में डूबी सुहाग नगरी, ईदगाह पर अदा की नमाज

Wed, 05 Jun 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ईद के उल्लास में डूबी सुहाग नगरी, ईदगाह पर अदा की नमाज
गांधीपार्क मैदान में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। ईद उल फितर की नमाज ईदगाह, जामा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में अदा की गई। हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों पर जहां मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। बच्चों ने झूले, मिक्की माउस के साथ खेल तमाशों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


ईदगाह में नमाज को ध्यान में रखते हुए सुबह सात बजे से सदर बाजार की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया था। मौलाना सफी कासमी ने अपनी तकरीर में कहा कि किसी धर्म पर अंगुली नहीं उठानी चाहिए। आपस में मेल-जोल, मोहब्बत एवं भाईचारा कायम रहना चाहिए।
विज्ञापन


दहशतगर्दी, फिरकापरस्ती दोनों ही गलत हैं। इस दौरान श्रीलंका में आतंकी हमले की निंदा की। बुर्के पर पाबंदी लगाना गलत है। मुजरिम हो उसे सजा दो। महिलाओं को सजा देना गलत है। इसी के साथ नमाज अदा कराई। इसके बाद खुतबा पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कैंप में डीएम सेल्वा कुमारी जे., मेयर नूतन राठौर, एसएसपी सचिंद्र पटेल, नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर, श्याम सिंह यादव, पार्षद विजय शर्मा, हरिओम वर्मा, सीपी सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा एवं कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई।

ईदगाह कमेटी सचिव ने आभार व्यक्त किया
ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने ईद उल फितर पर की गई व्यवस्थाओं के लिए डीएम, एसएसपी, मेयर, नगर आयुक्त, एसपी सिटी एवं सीओ सिटी के साथ सीएमओ, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया है।

खाकसारों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस फोर्स के साथ खाकसार तहरीक अल हिंदी से जुड़े हनीफ एवं जहीर खाकसार के नेतृत्व में लगी टीमों ने ईदगाह स्थल पर नमाज की व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लगे मेला
ईद उल फितर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मेले लगे दिखाई दिए। बीपीएल ग्राउंड में मेले में खेल तमाशे के साथ ही खाने पीने की सामग्री मिल रही थी। कटरा पठानान, सरक्यूलर रोड गुदड़ी वाली तकिया के साथ नई आबादी वाले क्षेत्रों में मेले जैसा ही नजारा देखने को मिला।

ईदगाह पर दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक
जसराना। जसराना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। हिन्दू समाज के लोगों ने ईदगाह पहुंच गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह पर हाफिज मसीहत इलाही, पोतपुरी मस्जिद में हाफिज मुस्ताक रजा ने नमाज अदा कराई। सैकड़ों लोग नमाज में शामिल हुए। जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान ईदगाह पर हिन्दू मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला।

सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह, सीओ ओपी सिंह, कोतवाल गिरीश चंद्र मौजूद रहे। सपा नेता सचिन यादव, धर्मपाल सिंह एड., डॉ. रामपाल सिंह, अंशुल विक्रम सिंह, राघवेंद्र नागर, कैलाश चंद्र गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, केपी सिंह यादव, विनय दिवाकर, सलीम राईन, जमालुद्दीन कुरैशी, समीर, विजेंद्र सिंह आदि लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहर
शिकोहाबाद। ईद उल फितर का त्योहर हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह आठ बजे ईदगाह पर शांतिपूर्वक नमाज संपन्न हो गई। नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तहसील के सामने नगर पालिका, समाजवादी पार्टी के कैंप में कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिल मुबारकबाद दी।

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार और सीओ अजय सिंह ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारक बाद दी। तहसील के सामने नगर पालिका ने कैंप लगाया। जिसमें विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव, हृदयराम यादव, दिनेश यादव और पालिका सभासदों में सलीम मास्टर, इमरान, शैलेंद्र, देव यादव, पंक्षी यादव, सनी यादव, आसिफ सभासद प्रतिनिधि आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

समाजवादी पार्टी के कैंप में पूर्व विधायक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद सत्तार, नरेश चंद्र भोला, डॉ. अजब सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा और भाजपा ने इस बार कोई कैंप नहीं लगाया। बसपा के कुछ पदाधिकारियों ने तहसील के सामने पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारक बाद दी।


सिरसागंज में धूमधाम से मनाया ईद का त्योहार
सिरसागंज। सिरसागंज में बुधवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया। नगर के आगरा रोड स्थित ईदगाह की मस्जिद पर साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई। नगर पालिका व समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने पंडाल लगाकर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

भाजपा के चेयरमैन सोनी शिवहरे, विपिन शिवहरे व प्रधान लिपिक निखिलेश कुमार जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, प्रदीप सिंह, सपा के प्रदेश मंत्री रामसेवक यादव, श्यामवीर सिंह, गयाप्रसाद सोमेश, मातादीन धनगर, सुनील यादव आदि मौजूद थे ।

सांसद मुस्लिम कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे
भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ईदगाह पर लगाए गए भाजपा के कैंप में पहुंचे। बाद में वह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असनत, नगर अध्यक्ष हाजी रहीश के आवास पर पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।

0000
टूंडला में गले मिल सलामती की दुआ, सेवइयां का स्वाद चखा
टूंडला। नगर में ईद के पर्व पर गले मिल एक दूसरे की सलामती की दुआ मांगी। ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इसके बाद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी मुबारकबाद दी।
बुधवार सुबह से ईद का उल्लास दिखाई दिया। सुबह नौ बजे मौलाना अनवारूलहक साहब ने नमाज अदा करवाई। जहां सभी ने खुदा की इबादत कर सजदा किया और अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान जो मुस्लिम ईदगाह में नमाज अदा करने से वंचित रह गए उन्होंने साढे़ नौ बजे जामा मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की जहां मौलाना राफी ने नमाज करवाई। पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, मनप्रीत सिंह कीर, हरीश चौधरी, प्रकाश मौर्या, अशोक यादव, सत्यवीर यादव, अजब सिंह, सूर्यकांत, मनीष श्रीवास्तव आदि थे। इसके अलावा महमूदअली, मोलाना अवरार, नथुआ भाई, मुईनुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद थे।

घर-घर में सेवइयां व अन्य लजीज पकवान बने और एक दूसरे को स्वाद चखाया। ईदी के रूप में बच्चों को उपहार मिले। वहीं सलमान खान की फिल्म भारत देखने को भी भीड़ उमड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed