फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भीषण गर्मी में तीन गायों ने तोड़ दिया दम

भीषण गर्मी में तीन गायों ने तोड़ दिया दम

Mon, 03 Jun 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में तीन गायों ने तोड़ दिया दम
आर्य नगर स्थित गौशाला में छत के पंखे खराब होने और उमस भरी गर्मी से बीमार हो रही गाय - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। गर्मी के चलते सोमवार को दो गाय और एक गोवंश की मौत हो गई। आर्यनगर स्थित गोशाला में एक गाय की हालत खराब है। इसका उपचार कराया जा रहा है। गोशाला में गोवंश के लिए लगाए पंखे बंद पडे़ हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आर्यनगर स्थित गोशाला में गर्मी के कारण बीमार पड़ी एक गाय की मौत हो गई। वहीं आवास विकास सेक्टर दो में एक गाय मर गई। हिमायूंपुर स्थित सरोजनी नायडू स्कूल का गोवंश गर्मी की चपेट में आने से मर गया। जबकि आर्यनगर स्थित गोशाला में एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। गोशाला में गाय एक ही स्थान पर 24 घंटे बंधी रहती है।
विज्ञापन


गायों को गर्मी से बचाने के लिए आर्यनगर स्थित गोशाला में नगर निगम ने पंखे तो लगवा दिए, लेकिन रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। आठ पंखों में से पांच बंद पड़े है। तीन पंखे ही काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो गाय मरी थी वह पिछले 15 दिनों से बीमार थी। एक की रविवार रात तबीयत खराब हुई है। उसका इलाज कराया जा रहा है। पंखे ठीक कराने को नगर निगम अधिकारियों को लिखा गया है।

दलवीर सिंह, गोशाला प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed