{"_id":"6814cc271ee49c4b4c0d40f9","slug":"135-lakh-rupees-withdrawn-from-old-mans-account-through-mobile-app-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-147539-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मोबाइल एप से वृद्ध के खाते से निकाले 1.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मोबाइल एप से वृद्ध के खाते से निकाले 1.35 लाख रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक
- एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शातिरों ने मोबाइल एप से वृद्ध के पेंशन खाते में लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने महिला सहित चार के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के लाइनपार क्षेत्र के अहाता शोभाराम गली नंबर तीन निवासी राजवीर सिंह पेंशन धारक हैं। आरोप है कि मंगलवार को उनके मोबाइल एप से लेखराज उर्फ छोटू भंडारी, अर्जुन सिंह व उसकी पत्नी सुशीला देवी और मित्र अभिषेक कर्दम (वर्षा ब्यूटी पार्लर) ने धोखाधड़ी से उनके खाते से एक लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित राजवीर सिंह ने उक्त आरोपियों से निकाले रुपये वापस करने की बात कही तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।