फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   13 health workers absent at Tundla CHC, nine health and wellness centers found closed

टूंडला सीएचसी पर 13 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, नौ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिले बंद

Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
13 health workers absent at Tundla CHC, nine health and wellness centers found closed
फिरोजाबाद। गर्मी की तपिश के कारण बीमारियां पैर पसार रही हैं। तब भी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। बुुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने टूंडला क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण कराया। टूंडला सीएचसी पर 13 चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। नौ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाए गए। वहीं पीएचसी पर भी सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। सीएमओ ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का सुबह 8.30 बजे निरीक्षण किया। सीएचसी पर भावना पांडेय पांच मई से 18 मई तक अनुपस्थित मिली। फार्मासिस्ट मुकेश कुमार, कनिष्ठ नरेंद्र कुमार मौर्या, डा. सुनीता दंत, जनरल सर्जन डॉ. विवेक कुमार वर्मा, डॉ. पूनम कौशिक अनुपस्थित पाई गई। स्वास्थ्यकर्मी उर्मिला यादव, शालू निषाद 15 मई से अनुपस्थित हैं। लैब टेक्नीशियन प्रशांत, डॉ. डॉली अग्रवाल, काउंसलर सरिता, फिजियोथेरेपिस्ट शिप्रा अग्रवाल भी अनुपस्थित मिली। डॉ. छाया गुप्ता एक से 17 मई तक बिना किसी ऑनलाइन अवकाश के अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पीएचसी आनंदपुर जारखी पर सुबह 8.40 बजे निरीक्षण किया। यहां बीएचडब्ल्यू बृजेश कुमार अनुपस्थित मिले। सफाई ठीक नहीं पायी गयी। सुबह 9.55 बजे पीएचसी भौंडेला पर प्रियवृत वशिष्ठ अनुपस्थति मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन कुमार वर्मा ने पीएचसी बझेरा टूंडला का सुबह 9.15 बजे निरीक्षण किया तो यहां डा. अर्जुन सिंह 17 मई से अनुपस्थित मिले। नारायण सिंह वार्ड ब्याय भी अनुपस्थित मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. कमल किशोर वर्मा ने पीएचसी बनकट का निरीक्षण किया तो यहां राजन सिंह स्वीपर कम चौकीदार दो दिन अनुपस्थित मिले। बीएचडब्ल्यू सुदीप सिंह को अनुपस्थित मिले। बीएचडब्ल्यू लज्जावती 18 मई को अनुपस्थित पाई गई। यहां पर रोगी पंजीकरण रजिस्टर नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को निरीक्षण के दौरान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पचोखरा सुबह 9.18 बजे बंद मिला। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोटकी सुबह 9.10 बजे, देवखेड़ा सुबह 9.30 बजे बंद मिला। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिकरारी, रजावली बंद पाए गए। डीसीपीएम रवि कुमार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनकट, टीकरी, सैफपुर, देवखेड़ा, सिकरारी द्वितीय बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed