{"_id":"5cb60d3fbdec22146d708cc8","slug":"121555434815-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें राष्ट्र का जो उत्थान, उसी को हम करें मतदान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें राष्ट्र का जो उत्थान, उसी को हम करें मतदान..
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता और मतदाता जागरूकता मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में मेंहदी, रंगोली, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने मेंहदी एवं रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।
मेंहदी प्रतियोतगिता में छात्राओं ने कांची का चित्र हाथ पर बनाया। स्लोगन लिखकर हाथ पर मेंहदी को रचाया। बहकावे में कभी न आना, सोच समझकर बटन दबाना, करें राष्ट्र का जो उत्थान, उसी को हम करें मतदान स्लोगन लिखे। आईवी इंटरनेशनल स्कूल, पंडित मुरारीलाल शिक्षण संस्थान अमरदीप स्कूल, रामानंद गर्ग इंटर कालेज, महिला उत्थान एवं बाल विकास समिति आदि ने प्रतिभाग किया।
स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए अरविंद पाठक, जिला ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया, फिरोजाबाद की ब्रांड एंबेसडर नंदिनी यादव, यूईआरसी दौलपाल सिंह, सर्वेश्वर दयालु ने रंगोली, स्लोगन और मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं की बनाई गई आकृतियों को सराहा। स्कूल प्रबंधक मनोहरलाल यादव और प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान आईवी इंटरनेशनल स्कूल के पावन शर्मा, नुपूर केदारिया, पल्लवी शर्मा, देशदीपक, पंडित मुरारीलाल शिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज गर्ग, अमरदीप स्कूल की शिक्षिका अंकिता जैन, अश्वनी जैन उपस्थित रहीं। रामानंद गर्ग इंटर कालेज के शिक्षक रवि गर्ग, महिला उत्थान बाल विकास समिति के सचिव गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष उदयपाल सिंह, जनसेवार्थ संस्थान की अमृत कौर ने प्रमाण पत्र वितरित किए। सर्वश्रेष्ठ स्लोगन सुनाने पर अंजली राठौर को पुरस्कृत किया।
ये स्लोगन रहे बेहतर
रंगोली बनाकर भी छात्राओं ने मतदान का संदेश दिया। जन-जन को चेताना है, वोट डालने जाना है। यह सभी की है जिम्मेदारी, वोट करें नर-नारी...। सत्य और ईमान से, सरकार बनेगी मतदान से। सबका यह अरमान है करना सब मतदान है। आन बान और शान से सरकार बने मतदान से। प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं। सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से। ईवीएम से देंगे वोट कहते हैं डंके की चोट। जागरूक मतदान करेंगे, अपने मन का राज चुनेंगे। सबसे बढ़कर दाता है, भारत के मतदाता हैं। स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान, सबको शिक्षा और मतदान।