Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   12 days after the buzzing market

12 दिन बाद बाजार गुलजार 

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
12 days after the buzzing market
बाजार हुए गुलजार
12 days after the buzzing marketसहालग के सामान की खरीददारी के साथ ही डेली नीड्स की खरीददारी बढ़ गई है। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ग्राहक दिखाई दिए। 
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों में हुई एक्सचेंज का असर बाजार में साफ दिख रहा है। ग्राहक विहीन हो चले बाजार में महिलाएं साड़ियां खरीद रही थीं। गरम कपड़ों की खरीददारी हो रही थी। चंद्रशेखर आजाद मार्केट स्थित एक रेडीमेड की दुकान पर ग्राहकों की संख्या अधिक दिखी। बच्चों के लिए गरम कपड़े खरीदने आए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के नोट बदलने से शुरू में कुछ दिक्कत थी अब कोई फर्क ही नहीं दिखाई देता। इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर एलसीडी खरीदने पहुंचे लोगों के हाथ में चेक थे। कॉस्मेटिक्स की दुकान पर महिलाएं, युवतियां कुछ जरूरत के सामान की खरीददारी ही करती दिखाई दीं। बाजार में आए सुधार के कारण दुकानदारों के साथ स्टाफ व्यस्त दिखाई दिया। 
विज्ञापन


दुकानदार बोले कुछ हुआ सुधार...

-रेडीमेड कपड़ों की बिक्री करने वाले नितिन जैन बोले की करेंसी बंद होने के दौरान बाजार में सन्नाटा पसर गया था। सहालग एवं संडे होने के कारण आज बाजार चला है। उम्मीद है कि शीघ्र और सुधार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- एलसीडी, टीवी फ्रिज की दुकान चलाने वाले बृजेश शर्मा कहते हैं कि कुछ ग्राहक तो आना अब शुरू हुए हैं। लेकिन करेंसी जरूरत के अनुरूप नहीं पहुंची। ग्राहक नहीं लौटें इस कारण हम चेक के माध्यम से सामान बिक्री कर रहे हैं। 


-कॉस्मेटिक सामान की बिक्री करने वाले सुशील जैन कहते हैं कि करेंसी बंदी होने के बाद से बाजार संभल नहीं सका। करेंसी एक्सचेंज के बाद हर कोई घरेलू जरूरत को पूरा करने में जुटा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही और सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed