फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Tue, 16 Apr 2019 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
strike - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में दूसरे दिन भी चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की कामबंद हड़ताल जारी रही। श्रमिकों की हड़ताल के चलते कारखानों से तैयार माल का उठान नहीं हो सका। मेहनताना बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों चूड़ी जुड़ाई कार्य बंद कर दिया। यूनियन मंत्री रामदास मानव ने मंगलवार को श्रमिक नेताओं के साथ श्रमिक बाहुल्य बस्तियों में जनसंपर्क कर हड़ताल में श्रमिकों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


श्रमिक नेताओं ने बासठ, फुलबाड़ी, संतनगर, मालवीय नगर, आजाद नगर, करबला, मुरली नगर, भीमनगर, हिमायूंपुर, ऐलान नगर, गंगानगर, इंद्रानगर, कौशल्या नगर, शांतिनगर में भ्रमण कर श्रमिकों से संपर्क किया। जनसंपर्क में सूरजपाल सिंह क्रांति, मुकेश कुमार, दिनेशचंद्र, हाकिम सिंह, सुरेशचंद्र सुमन, भगवानदास, वीरी सिंह सुमन, रसई उद्दीन, शकील भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त ने आज बुलाई वार्ता
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के चलते उत्पन्न हुए गतिरोध को दूर करने के लिए सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बुधवार को दोपहर दो बजे दोनों पक्षों की समझौता वार्ता बुलाई है। उन्होंने कहा कि समझौता वार्ता में हड़ताल समाप्त कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed