{"_id":"60d9dba78ebc3e735d28f6af","slug":"11051-characters-of-honeymoon-will-soon-get-the-first-installment-of-pm-awas-yojana-firozabad-news-agr497592730","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी के 11051 पात्रों को शीघ्र मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी के 11051 पात्रों को शीघ्र मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किश्त
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 11,051 पात्रों को शीघ्र ही प्रथम किस्त दिए जाने का काम शुरू होगा। शासन से इसकी हरी झंडी मिलने के साथ विभाग जीओ टैगिंग के साथ ही रजिस्ट्रेशन के साथ फाइल को पूरा करने में विभाग जुट गया है। इन आवेदकों के घरों पर जांच के लिए शीघ्र ही टीमें जाएंगी। जांच पूरी होने के साथ ही प्रथम किस्त का आवंटन किया जाएगा। अधिकांश आवंटी फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के हैं।
गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की शुरूआत की है। इसमें शहरी क्षेत्र में आवासहीन लोगों को आवास निर्माण के लिए 2.5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम फिरोजाबाद के करीब 11,051 आवेदन फार्मों के स्वीकृत मिलने के साथ ही इनकी जीओ टैगिंग एवं रजिस्ट्रेशन का काम रुक गया था। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद इस प्रक्रिया को तेजी से प्रारंभ कर दिया है।
पीएम आवास योजना की साइट पर लाभार्थी का पूरा ब्योरा लिखने के साथ ही उसका रजिस्ट्रेशन एवं जीओ टैगिंग कराई जा रही है। करीब सात हजार से अधिक पात्रों को रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विभाग के पास 11051 आवेदन पहले से थे। इन पात्रों की जीओ टैगिंग एवं रजिस्ट्रेशन कराने के साथ टीम द्वारा सत्यापन का काम प्रारंभ कराया जाएगा। सात हजार के करीब की जीओ टैगिंग हो चुकी है। शेष को शीघ्र पूरा कर प्रथम किस्त जारी की जाएगी।
सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ, डूडा