{"_id":"6a0f5c618bec031d53033856","slug":"11-special-cold-rooms-built-in-hospitals-cooling-centers-started-at-intersections-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-175394-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अस्पतालों में बने 11 स्पेशल कोल्ड रूम चौराहों पर शुरू हुए कूलिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अस्पतालों में बने 11 स्पेशल कोल्ड रूम चौराहों पर शुरू हुए कूलिंग सेंटर
Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21 कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद।
लगातार बढ़ रहे पारे और आसमान से बरसती आग के बीच जिला प्रशासन ने लू के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए जिले में लू एक्शन प्लान लागू कर दिया है। सभी तहसीलों, नगर निगम क्षेत्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कोल्ड रूम और कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि धूप और लू की चपेट में आने वाले मरीजों को इलाज मिल सके।
डीएम संतोष कुमार शर्मा के अनुसार, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 11 विशेष कोल्ड रूम स्थापित किए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल फिरोजाबाद और संयुक्त जिला अस्पताल शिकोहाबाद में भी एयर कंडीशनर और कूलिंग उपकरणों से युक्त कोल्ड रूम की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी तहसील मुख्यालयों और अस्पतालों में ओआरएस काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिससे लू और डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से प्रभावित लोगों को तुरंत ओआरएस का घोल और राहत मिल सके। राहगीरों की सहूलियत के लिए नगर निगम द्वारा शहर के व्यस्ततम सुभाष तिराहे पर भी एक विशेष कोल्ड रूम स्थापित किया गया है। अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक लेते हुए सभी संबंधित महकमों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सीएचसी और पीएचसी पर 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सभी विद्यालयों में पीने के साफ पानी, पंखे और सुचारू बिजली की व्यवस्था करने को बीएसए, डीआईओएस को कहा है। अग्निशमन विभाग को आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पानी के प्याऊ और कूलिंग सेंटर तत्काल प्रभाव से संचालित किए जाने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं। जसराना, एका और टूंडला तहसील परिसर के साथ-साथ जिला अस्पताल में भी बड़े कूलिंग सेंटर क्रियाशील कर दिए हैं।