{"_id":"5cb76ae2bdec22146e0fbb72","slug":"101555524322-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बरसात ने बढ़ाई अन्नदाता की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बरसात ने बढ़ाई अन्नदाता की मुश्किलें
विज्ञापन
wheat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। सुहागनगरी में दो दिन से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बरसात से हजारों किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। मंगलवार को रात में बरसात हुई, वहीं बुधवार की शाम को बरसात होने से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। खेत में गेहूं की फसल बिछी हुई है।
सोमवार से मौसम में परिवर्तन होने के बाद किसानों की नींद उड़ गई है। वर्तमान में गेहूं की पकी फसल कटाई के लिए खेतों में तैयार खड़ी है। किसान पिछले कई दिनों से गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हुए थे।
सोमवार से मौसम बदलने से किसानों का दिन का चैन, रात की नींद उड़ गई है। सोमवार से तेज आंधी आने के कारण गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। वहीं रिमझिम बरसात होने के कारण गेहूं की फसल सड़ने का किसानों को डर सता रहा है।
विज्ञापन
नारखी, कोटला, फरिहा, एका, हाथवंत, मक्खनपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए सुबह से किसान खेतों में खड़ी फसल को काटने में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि आंधी से फसलें खेत में बिछ गई हैं। यदि निरंतर बरसात होती रही तो फसल सड़ जाएगी, जिससे भारी नुकसान होगा।
शहर व देहात क्षेत्र में फीडरों पर हुआ ब्रेकडाउन
तेज आंधी व रिमझिम बरसात के चलते बुधवार को भी शहर व देहात क्षेत्र में घंटों आपूर्ति बाधित रही। रात में आंधी व बरसात के कारण रात में दो बजे के बाद 40 से अधिक से फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। सुबह विद्युत टीमों ने पेट्रोलिंग कर 10 तक आपूर्ति सुचारु की। टूंडला में कई घंटे तक विद्युत कटौती रही। जिसके चलते लोग परेशान रहे। नगरवासियों ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही अघोषित विद्युत कटौती होना जनता के साथ धोखा है। विभाग को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए और निर्धारित समय पर ही कटौती करनी चाहिए।