फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   होली का त्योहार करीब,रसोई गैस की किल्लत

होली का त्योहार करीब,रसोई गैस की किल्लत

Sun, 17 Mar 2019 10:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
होली का त्योहार करीब,रसोई गैस की किल्लत
LPG - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। होली का त्योहार करीब आने के साथ रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। एजेंसियों के गोदामों पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है। बुकिंग कराने के बाद भी समय से होम डिलिवरी नहीं की जा रही है। उपभोक्ता गोदाम तक चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2018-19 का अंतिम माह चल रहा है। प्रत्येक उपभोक्ता को मिलने वाले 12 रसोई गैस सिलिंडर इस माह के बाद खत्म हो जाएंगे। मार्च माह में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई। हालात यह हैं कि हॉकर बुकिंग होने के बाद घरों तक सिलिंडर नहीं पहुंचाता है। इस कारण एजेंसी के गोदाम तक जाना उपभोक्ता की मजबूरी बन गया। एजेंसी संचालकों का कहना है मांग के अनुरूप ऊपर से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


नगला कोठी निवासी जमील अहमद ने कहा 27 फरवरी को सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। लेकिन घर में आपूर्ति नहीं हुई तो आना पड़ा।
दखल निवासी टीकम सिंह ने कहा कि आठ दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंचा। क्योंकि हॉकर लगातार कहते हैं कि गाड़ी कम आ रही है।


भगवाननगर निवासी रामनिवास ने कहा कि रसोई गैस लेने को कई चक्कर लगाए, कोई सुनवाई नहीं होती। खाना बनाना है इसलिए दौड़ लगाना मजबूरी है।
गांधीनगर निवासी सुरेशचंद्र वर्मा बोले बुकिंग के बावजूद दो दिन से दौड़ रहे हैं, मजदूर की सिलिंडर के कारण मजदूरी मारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed