फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 kg plastic seized, fined 24 thousand rupees

Firozabad News: 10 किलो प्लास्टिक जब्त, 24 हजार का जुर्माना

Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 kg plastic seized, fined 24 thousand rupees
 जांच करते हुए नगर निगम की टीम। स्रोत: संगठन। - फोटो : जांच करते हुए नगर निगम की टीम। स्रोत: संगठन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने को मंगलवार को नगर निगम, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार दुकानों से करीब दस किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारियों पर चौबीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।

शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने गांधी पार्क, गंज मुहल्ला और बजरिया क्षेत्रों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्लास्टिक का भंडारण और बिक्री करते पाए जाने पर व्यापारी शनि अरोरा से 15 हजार रुपये, राधेश्याम से 5 हजार रुपये तथा प्रदीप कुमार और वीरेंद्र कुमार अग्रवाल से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक ने बताया कि सभी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या बिक्री पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान प्रभारी जेडएसओ हृदेश कुमारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, विपिन कुमार पांडेय, दिनेश पाल सिंह के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी सुनील सिंह चौहान, दीपक कुमार और प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed