{"_id":"63b14a20aa496450294f939f","slug":"fir-on-three-including-delhi-police-constable-for-assault-in-new-year-party-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पार्टी में मारपीट: सेल्फी के चक्कर में भिड़े दो पक्ष, दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित तीन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल की पार्टी में मारपीट: सेल्फी के चक्कर में भिड़े दो पक्ष, दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित तीन पर कार्रवाई
Sun, 01 Jan 2023 02:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:23 PM IST
सार
इसके बाद तो पार्टी में हंगामा मच गया। मारपीट होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया। चार लोगों को चोटें भी आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। इसमें दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन
नए साल की पार्टी में मारपीट के बाद लगी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी में नए साल की पार्टी में शनिवार देर रात लात-घूंसे चल गए। सेल्फी लेने के चक्कर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोगों को चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल सहित तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग में एफआईआर दर्ज की है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू के सेंटर पार्क में शनिवार रात करीब 11.30 बजे नए साल का जश्न चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद तो पार्टी में हंगामा मच गया। मारपीट होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया। चार लोगों को चोटें भी आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। इसमें दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन