{"_id":"85289dfa-b4f3-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"father-raped-her-10-years-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बाप, 15 दिन से बेटी से कर रहा था रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बाप, 15 दिन से बेटी से कर रहा था रेप
मसूरी/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
चाकू के बल पर अपनी दस साल की मासूम बेटी से 15 दिन तक रेप करता रहा। ये दरिंदगी करने वाला कलयुगी बाप घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मसूरी इलाके में बस में कंडक्टर पिता शराब पीकर रात को आता था और रेप करता था। मां ने पति की करतूत की एफआईआर दर्ज कराई तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र एक गांव में आरोपी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 10 साल की मासूम बेटी से 15 दिन तक रेप किया।
विज्ञापन
बच्ची की मां बीमारी के चलते अपने मायके गई हुई थी।
शनिवार दोपहर बच्ची की नानी उससे मिलने आई तो उसने वारदात की जानकारी दी। नानी ने बच्ची की मां को गांव से बुलवाया और फिर थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई।
एसओ मसूरी ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल कराकर स्लाइड जांच के लिए भेज दी है।