फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Zero tests conducted for swine flu and dengue; 1,029 patients visited the OPD.

Fatehpur News: स्वाइन फ्लू-डेंगू की जांच शून्य, ओपीडी में पहुंचे 1029 मरीज

Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Zero tests conducted for swine flu and dengue; 1,029 patients visited the OPD.
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में मौसमी बीमारियों को लेकर बुधवार को राहत रही। स्वाइन फ्लू और डेंगू की एक भी जांच नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एच1एन1 के नोडल अधिकारी डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि बुधवार को एच1एन1 की जांच संख्या शून्य रही। आरटी-पीसीआर के लिए भी कोई सैंपल नहीं लिया गया। डेंगू की जांच भी नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 1029 मरीज पहुंचे, जिनमें जनरल मेडिसिन विभाग में 376 मरीजों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिसिन वार्ड में सांस लेने में तकलीफ वाले पांच मरीज भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर है और किसी को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। भर्ती मरीज करीब 80 प्रतिशत स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की अलग स्क्रीनिंग हो रही है। आइसोलेशन वार्ड सक्रिय है। वैक्सीन, मास्क और सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोगों से भीड़ में मास्क लगाने और लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed