{"_id":"58dffed64f1c1b1b4063e951","slug":"zero-selling-of-buying-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन गेहूं की खरीद रही शून्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन गेहूं की खरीद रही शून्य
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
असोथर का गेहूं खरीद केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद केंद्र खुलने का प्रशासनिक अधिकारी भले ही दावा कर रहे हों, लेकिन बुनियादी हालत कुछ और ही है। केंद्र प्रभारियों ने अभी तक न तो बैनर लगाए हैं और न ही चौकीदार तैनात हुए हैं। गेहूं तौल के लिए बोरी और तराजू भी मौके पर नहीं मिला।
शासन के निर्देश पर अफसरों ने शनिवार से गेहूं खरीद केंद्र खुलने का दावा किया था। पीसीएफ, यूपी एग्रो, कल्याण निगम, गुरुकृपा कृषि, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारियों ने अभी तक गेहूं खरीदने का बैनर तक नहीं लगाया है। विपणन शाखा के कुछ खरीद केंद्रों में प्रभारियों ने बैनर लगा दिए हैं।
किसानों को क्षेत्र में क्रय केंद्र खुलने की जानकारी तो होे गई है, लेकिन किस स्थान पर गेहूं खरीद होगी, यह मालूम नहीं है। गेहूं खरीद के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र गेहूं नहीं लिया गया। विपणन अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक गेहूं खरीद की रिपोर्ट नहीं आई है। शासन की मंशानुसार केंद्र प्रभारियों को खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं की कटाई का काम कहीं-कहीं शुरू हुआ है। मड़ाई का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं।