फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth will soon get the gift of sports college

Fatehpur News: युवाओं को जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स कालेज की सौगात

Wed, 04 Sep 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth will soon get the gift of sports college
फतेहपुर। 13 साल से निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज की इमारत बनकर तैयार है। कालेज में रनिंग व हाकी कोर्ट का काम ही अधूरा है। उसे भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि खिलाड़ियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए अगले सत्र का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

250 सीटों वाले स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव वर्ष 2011 में रखी गई थी। तीन साल में 33 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करना था। सपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2012 में निर्माण कार्य धीमा पड़ गया। वर्ष 2016 में स्पोर्ट्स कॉलेज के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग सरकार तक पहुंची। सपा शासनकाल में ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को 12 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई। इसके बावजूद कॉलेज बनकर तैयार नहीं हो सका। दो साल पहले भाजपा सरकार में ठंडे बस्ते में पड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज की फाइल आगे बढ़ी और संस्था को 21 करोड़ की शेष धनराशि अवमुक्त कर दी गई। कार्यदायी संस्था के सुस्त कामकाज के चलते अभी भी कालेज में रनिंग ट्रैक व हाकी कोर्ट बनना बाकी है। इसके बनने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। कालेज में रनिंग ट्रैक व हाकी कोर्ट बनाने के लिए सीडीओ पवन कुमार मीना ने कार्यदायी संस्था से काम को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया है। 36 एकड़ में बने स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्य भवन, प्रशासनिक कक्ष, दो हॉस्टल, ओवर हेड टैंक, बाउंड्रीवाल का कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील भारती, क्रीड़ा अधिकारी, स्पोर्ट्स कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed