{"_id":"6140ec768ebc3ef147306a1d","slug":"youth-service-fatehpur-news-fatehpur-news-knp652218944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 91 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 91 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। 91 लोगों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। इन्हेें 10500 से लेकर 14 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। नियुक्ति पत्र आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बांटे।
आईटीआई परिसर में लगे मेले में प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार की देखरेख में 149 प्रशिक्षित युवा शामिल हुए। इनमें से 91 चयनित किए गए। मदरसन ने 72, फ्यूजी लिमिटेड ने 18, टीआईएल ने एक का नौकरी के लिए चयन किया। मदरसन 10500, फ्यूजी सिल्वर टेक लिमिटेड 11000 तथा टीआईएल लिमिटेड 14000 रुपये मासिक वेतन देगी। मेले में अनुदेशक ऋषभ श्रीवास्तव, अमित मिश्र और वरिष्ठ सहायक पवन कुमार मौजूद थे।
कॅरियर काउंसलिंग हुई
जिला सेवायोजन कार्यालय ने बाबू राधेश्याम गुप्ता इंटर कॉलेज गोपाल नगर में कॅरियर काउंसलिंग के लिए कार्यशाला लगाई। कार्यशाला में सहायक सेवायोजन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्र ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्र में भविष्य तलाशने का रास्ता बताया। इस दौरान विधि क्षेत्र, सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि के विषय में जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार शुक्ल ने की। (संवाद)