फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth killed, another injured in bike collision

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 05 Jan 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, another injured in bike collision
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइकों की भिडंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी पंकज सिंह (25) बाइक से रात को गांव लौट रहा था। चांदपुर थाने के सिकठिया गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर से हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल पंकज को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक के सवार चांदपुर थाने के कुंदेरामपुर निवासी अजीत घायल हो गया। अजीत कानपुर हैलट में भर्ती है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। हथगाम थाना क्षेत्र के सराय साबा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को ससुराल टेक्सारी बुजुर्ग से गांव लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र पश्चिमी बाईपास पहुंचने के बाद पैदल हाईवे पार कर रहे थे। रास्ते में बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान रात को मौत हो गई। राजेंद्र की पत्नी शिवरानी ने थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed