फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth jailed for kidnapping teenager for the fourth time

Fatehpur News: किशोरी के चौथी बार अपहरण में युवक को जेल

Sun, 21 Dec 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth jailed for kidnapping teenager for the fourth time
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का एक साल के भीतर आरोपी युवक ने तीन बार अपहरण किया। पुलिस ने हर बार प्राथमिकी भी दर्ज की। विवेचना के दौरान किशोरी के बयान पलटने पर आरोपी बच जाता रहा। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी चार नवंबर से लापता थी। उसकी मां ने थाने में अखिलेश उर्फ गोल्लन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि किशोरी को बृहस्पतिवार को खोज लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी अखिलेश को शनिवार को कस्बे से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश पर किशोरी के अपहरण के आरोप में अखिलेश को जेल भेजा गया है। किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया। आरोपी शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले किशोरी अपनी बहन के घर कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में थी। यहां से अखिलेश किशोरी को ले गया था। किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी ठठिया थाने में दर्ज हुई थी। कुछ दिन बाद किशोरी मिली थी और अखिलेश के पक्ष में बयान देकर घर चली थी।
करीब छह माह पहले दोबारा बहन के घर से किशोरी को अखिलेश ले गया। दूसरी बार भी किशोरी लौट आई। तीसरी बाद किशोरी अपने मामा के घर बांदा जिला मर्का थाने में थी। यहां से भी किशोरी को अखिलेश ले गया था। अब चौथी बार किशोरी को लेकर गया था।



अपहृत किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार
अपहृत किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सतनरैनी मोड़ से गिरफ्तार किया। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 29 अक्तूबर की शाम समोसा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटी नहीं। काफी खोजबीन के बाद पता लगा कि नरवा संग्रामपुर गांव निवासी मुकेश उसे बहलाकर ले गया है। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय ने मुकेश को सतनरैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। किशोरी को दो दिन पहले ही खोज लिया गया था। उसके बयान पर मुकेश पर अपहरण के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक मुकेश का नाम पहले भी एक लड़की के अपहरण में आ चुका है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed