फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth hung upside down from tree beaten on suspicion of theft

Fatehpur News: चोरी के शक पर युवक को पेड़ में उल्टा लटका कर पीटा

Sun, 13 Jul 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth hung upside down from tree beaten on suspicion of theft
खागा। खेत जा रहे एक युवक को चोरी की आशंका पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ पर उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा। बीच बचाव पर दूसरे युवक को पीट दिया। पुलिस ने युवक को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया है। वीडियो वायरल के बाद शनिवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी नरेश पासवान गुरुवार की रात अपने खेत की ओर जा रहा था। नरेश का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की नीयत का आरोप लगाकर शोर मचाया। गांव के कई ग्रामीण एकत्र हो गए। पेड़ पर बांधकर उल्टा लटका दिया। इस दौरान मुन्ना का पुरवा मजरे छीमी निवासी विजय सिंह पहुंचा। उसने बीच-बचाव की कोशिश की। उसे भी पीटकर भगा दिया। उसका सिर फट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बंधक को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने विजय सिंह की तहरीर पर अर्जुन, फूल सिंह, खन्ना उर्फ राजेश, राजू, शिवकरन उर्फ बउवा, अमरजीत, रामचंद्र व चार-पांच अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई और इसकी विवेचना खागा सीओ द्वारा होगी। नरेश की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed