{"_id":"675349cc23bede30150fd144","slug":"youth-dies-in-accident-two-brothers-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-125405-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हादसे में युवक की मौत, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हादसे में युवक की मौत, दो भाई घायल
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के भीमपुर के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर में शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बड़ा भाई व चचेरा भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांदा जिला कमासिन थाने के बीरामुसीवा गांव निवासी राजू गुप्ता का पुत्र सागर गुप्ता (19), विशाल गुप्ता (25) अपने चचेरे भाई हरिओम (22) के साथ बाइक से धाता की ओर जा रहे थे। करीब शाम पांच बजे भीमपुर चौराहे से पहले गन्ना लदे ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को राहगीरों की मदद से सीएचसी खखरेरू भेजा गया। यहां सागर गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार के पास से हेलमेट नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बेकाबू होने की वजह से ट्रैक्टर में टकराए हैं। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -