फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth caught after arriving to meet someone he befriended on Facebook.

Fatehpur News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने पहुंचे युवक को पकड़ा

Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth caught after arriving to meet someone he befriended on Facebook.
फोटो-35-युवक की पिटाई के बाद ले जाती पलिस व मौजूद ग्रामीण । संवाद - फोटो : शनिवार को दोपहर में लू और धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
खखरेरू। फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवती से मिलने पहुंचे युवक को परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद बंधक बनाकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस युवक और युवती को थाने ले गई। यहां पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव के मजरे जैतपुर निवासी उमेश कुमार की दोस्ती खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से फेसबुक पर हुई थी। वह शनिवार दोपहर युवती से मिलने चौराहे पर पहुंचा। तभी युवती के अचानक गायब होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान परिजन ने शाम करीब चार बजे दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और टिन शेड के नीचे बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन को बुलाया गया है और पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed