{"_id":"68e42b6f046d4a9cbe0588ac","slug":"youth-beaten-up-for-taking-rahul-gandhis-name-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-141941-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राहुल गांधी का नाम लेने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राहुल गांधी का नाम लेने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
फोटो-33-मृतक के परिजनों से बात करते प्रदेश अध्यक्ष। स्त्रोत आयोजक
फतेहपुर। रायबरेली में राहुल गांधी का नाम लेने पर वाल्मीकि समाज के युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय युवक के परिजन से मिलने शहर के तुराब अली का पुरवा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजन को आर्थिक मदद और न्याय का आश्वासन दिया।
पिता गंगादीन ने बताया कि बीते बुधवार की रात हरिओम अपनी ससुराल रायबरेली के ऊंचाहार जा रहा था, तभी ईश्वरदासपुर गांव में ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें जानकारी हई।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें ढ़ांढस बांधते हुए इसे महज हत्या नहीं, बल्कि दलित अस्मिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय पर हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को राहुल गांधी का नाम लेने की वजह से मारा गया, जो दिखाता है कि आज दलितों के लिए सच बोलना भी खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा, प्रदेश अब अपराध और दमन की राजधानी बन चुका है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, माधुरी रावत, शिवाकांत तिवारी, सुधाकर अवस्थी, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला, अनुराग नारायण मिश्र आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
दलित उत्पीड़न तेजी से बढ़ा : अविनाश
लखनऊ में भी हरिओम की हत्या के मामले पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह जघन्य अपराध है। उत्तर प्रदेश में पिछले दस सालों में दलित उत्पीड़न काफी तेजी से बढ़ा है।