{"_id":"6ad91510aa364b22c3012744","slug":"youth-and-teenager-die-from-electric-shock-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164922-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करंट लगने से युवक और किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करंट लगने से युवक और किशोर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-51-फैसल सलमानी। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
खागा/बहुआ। खागा कोतवाली और ललौली थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक और एक किशोर की मौत हो गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सोहन गांव निवासी असीम सलमानी खेती करते हैं। उनका बेटा फैसल सलमानी (25) डीजे और लाइट लगाने का काम करता था। उसके भाई सद्दाम ने बताया कि पड़ोस में दुर्गा पंडाल सजा था।
मंगलवार रात करीब 11 बजे फैसल पंडाल में लगी लाइटें और डीजे खोल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में बुधवार दोपहर दूसरी घटना हुई। गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे लगाकर उसकी बिजली सप्लाई जांची जा रही थी। तभी गांव के स्व. सौखी लाल निषाद का बेटा अमन निषाद (14) नंगे पैर ट्रैक्टर पर चढ़ा था।
विज्ञापन
डीजे की बिजली सप्लाई में लगे तार कहीं से कटे होने के कारण ट्रैक्टर में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से अमन गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फाइल फोटो-51-फैसल सलमानी। स्रोत: परिजन- फोटो : 1