फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Doctors will reach the hospital within 30 minutes of receiving notification by phone.

Fatehpur News: फोन पर सूचना मिलते ही 30 मिनट में अस्पताल पहुंचेंगे डॉक्टर

Thu, 22 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors will reach the hospital within 30 minutes of receiving notification by phone.
फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में रात के समय और आपात स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टरों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिले की सभी 14 सीएचसी पर चिकित्सकों और विशेषज्ञों के नाम व मोबाइल नंबर की सूची चस्पा की जाएगी। फोन पर सूचना मिलने के बाद संबंधित डॉक्टर को 30 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचना होगा। तय समय पर नहीं पहुंचने वाले चिकित्सकों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

अक्सर रात में गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर के इंतजार में समय गंवाना पड़ता है। प्रसव, सड़क हादसों में घायल मरीजों और अन्य आपात स्थितियों में उपचार में देरी भारी पड़ सकती है। नई व्यवस्था से मरीजों और तीमारदारों को जरूरत पड़ने पर संबंधित डॉक्टर से सीधे संपर्क करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक सीएचसी में संपर्क सूची ऐसे स्थान पर लगाई जाएगी, जहां मरीज और तीमारदार आसानी से उसे देख सकें। सूची में चिकित्सकों का नाम, पद और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। इसमें सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की जानकारी भी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई
फोन पर सूचना मिलने के बाद भी निर्धारित समय में अस्पताल नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों से शिकायत मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा जा सकेगा। लापरवाही की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जिले की सभी 14 सीएचसी पर डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सूची चस्पा की जाएगी। इससे गंभीर मरीजों के परिजन फोन के माध्यम से उपचार के लिए संपर्क कर सकेंगे। निर्धारित समय पर अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. यूबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed