फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man dies in school bus accident, two friends injured

Fatehpur News: स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in school bus accident, two friends injured
बिंदकी। फिरोजपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से बुधवार सुबह बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज घोषियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद शहजादे का पुत्र अरमान रजा (20), अयान(18), अरबपुर निवासी मेराज (19) बाइक से सुबह बिंदकी किसी काम से जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ के पास करीब सुबह साढ़े छह बजे सामने से आ रही स्कूल बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। इधर, चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस में कोई छात्र नहीं था। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को रेफर किया। अरमान के पिता मुंबई में टैक्सी चालक हैं। अरमान तीन भाई और पांच बहनों में सबसे छोटा था। बाइक अरमान चला रहा था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा बाइक सवारों के तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed