{"_id":"66d0eae586df4bcc170bd064","slug":"young-man-dies-in-loader-collision-wife-and-daughter-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120343-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल
विज्ञापन
गाजीपुर। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के सरकी निवासी सोनू तिवारी (42) और पड़ोसी रामबाबू विश्वकर्मा के बच्चों के बीच सोमवार शाम खेल-खेल में विवाद हो गया। मारपीट की शिकायत करने सोनू अपनी पत्नी शोभा व बेटी काजल को लेकर बाइक से थाने जा रहे थे। बंवारा स्थित कारखाने के सामने दूध ढेयरी की लोडर की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
हादसे में सोनू की हालत गंभीर हो गई। डाक्टर ने सोनू को कानपुर रेफर किया। जहां सोनू की मौत हो गई। सोनू वाहन चलाने का काम करता था। हादसे से मां उर्मिला,पत्नी शोभा और बेटी काजल,बेटे विकास, रितेश का हाल बेहाल हो गया। भाई दीपक ने बताया कि पड़ोसी परिवार से मारपीट न होती तो हादसा नहीं होता। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।