{"_id":"68af61c65d401acfcf0757c2","slug":"you-are-lyingthe-ministers-scolding-silenced-the-employee-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-139725-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झूठ बोल रहे हो...मंत्री की डांट से कर्मचारी की बोलती हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झूठ बोल रहे हो...मंत्री की डांट से कर्मचारी की बोलती हुई बंद
विज्ञापन
फोटो-39-अस्पताल में घायल से पूछतांछ करते मंत्री राकेश सचान। स्रोत सूचना
फतेहपुर। एक्सरे हुआ ही नहीं और तुम झूठ क्यों बोल रहे हो...। राज्य मंत्री राकेश सचान की यह फटकार सुनते ही जिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई। खुद को सीएमएस डॉ. पीके सिंह का पीए बताने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद कुमार की बोलती बंद हो गई। मंत्री ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
मामला बुधवार देर शाम का है। मंत्री राकेश सचान और पूर्व विधायक करण सिंह हरदौली गांव में मकान गिरने से घायल लोगों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। लौटते समय मंत्री की नजर स्ट्रेचर पर पड़े भाजपा कार्यकर्ता रामलखन पर पड़ी जो मारपीट में घायल था।
उन्होंने जब रामलखन से पूछा कि उसका एक्सरे हो गया है। तभी पास खड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद कुमार ने फौरन जवाब दिया हां...सर एक्सरे हो चुका है।
इस पर रामलखन फौरन बोल पड़ा कि कर्मचारी झूठ कह रहा है। अभी एक्सरे नहीं हुआ है। मंत्री ने उसी वक्त प्रमोद को जमकर डांटा। कोतवाल को निर्देश दिया कि कर्मचारी को कोतवाली ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करें। उन्होंने सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि को निर्देशित किया कि पूरे मामले की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री ने कहा, जनता के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले उन्होंने हरदौली हादसे में घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने पुष्टि की कि प्रमोद कुमार सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, लेकिन लंबे समय से खुद को सीएमएस का पीए बताकर भ्रम फैला रहा था। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के निलंबन के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद से चौकी में पूछताछ की जा रही है।