फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Yash clinched the individual championship by winning three gold medals.

Fatehpur News: यश ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर किया कब्जा

Thu, 08 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Yash clinched the individual championship by winning three gold medals.
फोटो-57-प्रयागराज में आयाेजित खेल कूद में अव्वल आए छात्र साथ में खड़े ​शिक्षक। स्रोत: स्वयं - फोटो : shiv tripathi
फतेहपुर। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय एथलेटिक्स एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने मंडल में द्वितीय स्थान हासिल किया। उपविजेता की शील्ड जिला व्यायाम शिक्षक दिलीप सिंह को प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा चौहान ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय जहानाबाद के यश ने बाधा दौड़, गोला फेंक और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। लक्ष्य ने 100 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय गुरुवल के कुंवर प्रसाद ने लंबी कूद और 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 100 मीटर में रजत पदक जीता। इसी विद्यालय की पिंकी ने 400 मीटर में स्वर्ण और लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। शिवम ने 200 मीटर में स्वर्ण और लंबी कूद में कांस्य, जबकि संजना ने 200 मीटर में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मिचकी की ज्योति ने 200 मीटर में स्वर्ण और 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर की शिल्पा ने लंबी और ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
कंपोजिट विद्यालय कापुर असोथर की आशा देवी ने 100 मीटर में कांस्य और लक्ष्मी देवी ने 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछनी के गौरव ने गोला फेंक में कांस्य और उच्च प्राथमिक विद्यालय मिचकी के सुनील ने 600 मीटर में कांस्य पदक जीता।

उन्होंने बताया कि विजेता छात्र-छात्राओं को नवंबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य और खंड शिक्षा अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

फोटो-57-प्रयागराज में आयाेजित खेल कूद में अव्वल आए छात्र साथ में खड़े शिक्षक। स्रोत: स्वयं

फोटो-57-प्रयागराज में आयाेजित खेल कूद में अव्वल आए छात्र साथ में खड़े शिक्षक। स्रोत: स्वयं- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed