फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   yamuna bridge

यमुना पुल के निर्माण में रोड़ा बने जमीन के नीचे के पत्थर

Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
yamuna bridge
किशनपुर की ओर बन रहे यमुना पुल के पिलर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। 91 फीसदी बनकर तैयार हो चुके यमुना पुल के निर्माण पत्थर का रोड़ा फंस गया है। महज तीन पिलर खड़े होने में ये पत्थर रोड़ा बने हैं। जिन्हें हटाने में इंजीनियरों की टीम के भी पसीने छूट रहे हैं। माना जा रहा है कि मार्च 2022 तक पुल का काम खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र को बांदा जनपद से जोड़ने वाला किशनपुर का यमुना पुल अब तक तैयार नहीं हो सका है। जबकि 91 फीसदी काम सेतु निगम द्वारा खत्म कर लिया गया है। नदी में पिलर और उन पर पुल व रेलिंग का काम समाप्त हो चुका है। महज तीन पिलर किशनपुर की ओर नहीं खड़े हो पा रहे हैं। बरसात में अभी तक नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण निर्माण कार्य बंद था और अब फिर से शुरू हुआ है। तीन पिलर निर्माण में हो रही देरी को लेकर पता किया गया तो जानकारी हुई कि तीन पिलर जिस स्थान पर बनाए जा रहे हैं। जमीन के काफी नीचे पत्थरों का जबरदस्त भंडार है। इन्हें काटकर बाहर निकालने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम द्वारा इसके लिए तीन इंजीनियरों की अलग टीम भी तैनात की गई है। जिससे काम जल्द से जल्द खत्म हो सके। बताया गया कि पत्थरों को काटकर निकाला जा रहा है। अनुमान के तहत मार्च 2022 तक पिलर निर्माण व उस पर पुल बनाने का काम खत्म हो सकता है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच बनाने का काम शुरू होगा। बता दें कि वर्ष 2017 में पुल निर्माण शुरू हुआ था। इसकी कुल लागत 9186.80 लाख रुपए हैं। इसमें सेतू निगम का बजट 7501.76 लाख व लोक निर्माण विभाग का बजट 1684.94 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed