फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Yadav has been awarded the people's representatives

यादव जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

Sun, 03 May 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Yadav has been awarded the people's representatives

यादव महासभा की ओर से रविवार को स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन राज्य मंत्री जगदेव यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को राधा कृष्ण की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा के अध्यक्ष महेंद्र यादव और संचालन कर रहे महामंत्री एडवोकेट सूघर लाल यादव ने बताया कि 275 जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि यादव महासभा ने फतेहपुर  के यादवों को आगे बढ़ाने का काम किया है। यादव महासभा समय-समय पर कार्यक्रम करके युवाओं का मनोबल बढ़ाया जाता है। शिक्षा समाज की अहम भूमिका बन गई है। इसके लिए बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला कराएं, जिससे अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में अच्छे दिनों का प्रलोभन देकर भाजपा सत्ता हासिल कर ली है लेकिन जब से भाजपा केंद्र में आई है, तब से किसान और मजदूरों की हालत बदतर हो गई है। प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में इस समय किसानों की हालत खराब है। भाजपा जनप्रतिनिधि लुभावने वायदे करके किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव, वीरेंद्र यादव, फूलसिंह, मनीष, हनुमान, भूपसिंह, रामबाबू, सियाराम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed