{"_id":"68a22b077726c6324d026b1d","slug":"x-ray-service-stopped-in-district-hospital-patients-are-suffering-since-one-month-fatehpur-news-c-217-fth1002-139204-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला अस्पताल में एक्सरे सेवा ठप, एक माह से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला अस्पताल में एक्सरे सेवा ठप, एक माह से मरीज बेहाल
विज्ञापन
फोटो-05-जिला अस्पताल के बंद एक्सरे कक्ष। संवाद
फतेहपुर। जिला अस्पताल की मुख्य एक्सरे मशीन पिछले एक महीने से खराब पड़ी है, जिससे प्रतिदिन आने वाले करीब 250 मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ मरीजों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि इलाज में भी देरी हो रही है।
अस्पताल में कुल तीन एक्सरे मशीनें हैं। एक ट्रॉमा सेंटर में, दूसरी मेडिकोलीगल मामलों के लिए और तीसरी सामान्य मरीजों के लिए। फिलहाल ट्रॉमा सेंटर की मशीन सिर्फ गंभीर मामलों तक सीमित है, जबकि मेडिकोलीगल मशीन केवल कानूनी जांचों के लिए उपयोग में लाई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि लखनऊ से इंजीनियरों की कई टीमें मशीन सुधारने के लिए आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस समस्या की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।